फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों के ऑनलाइन तबादले की तिथि 9वीं बार बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब शिक्षा विभाग ने प्राइमरी काडर के करीब पांच हजार टीचरों के ऑनलाइन तबादलों को लागू करने की तिथि मंगलवार को लगातार नौवीं बार बढ़ा दी। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब यह तबादले 1 जून को किए जाएंगे। विभाग के बार-बार बदलते फैसले का डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करीब दो माह पहले बटन दबाकर शिक्षा विभाग में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन तबादलों को हरी झंडी दी थी। टीचर्स फ्रंट ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के फैसलों को अनदेखा करते हुए बीते दो महीने से हर हफ्ते तबादलों की नई तिथि का एलान कर रहे हैं। जैसे ही घोषित तिथि करीब आती है, विभाग द्वारा नए सिरे से एक पत्र जारी करके तबादलों की तिथि को आगे सरका दिया जाता है।
टीचर्स फ्रंट के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी और उपाध्यक्ष रघवीर सिंह भवानीगढ़ ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत टीचरों के तबादले दो माह से लटकाए जा रहे हैं। इस साल मार्च में 35386 टीचरों ने तबादले के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। टीचर्स फ्रंट ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग से उक्त तबादले तुरंत लागू किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही प्राइमरी टीचरों के 2364 खाली पदों पर भरती भी शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें