खाकी शाह मलंग दरगाह के पास बने राउंड बाउट के समीप शनिवार को टैंकर खराब हो गया। इस कारण वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। टैंकर जहां खराब हुआ, वहां पर सड़क संकीर्ण होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते पिंजौर मुख्य बाजार और पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर तक जाम लग गया।
मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया, लेकिन राउंड बाउट के पास सड़क संकीर्ण होने के कारण ट्रैफिक कर्मचारी भी बेबस दिखे। टैंकर हटने के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। टैंकर पंचकूला से पिंजौर की ओर जा रहा था।
शिमला जाने वाले वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
मल्लाह चौक के पास टैंकर खराब होने के कारण पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस कारण शिमला जाने वाले सैलानियों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ दिन पहले भी इसी जगह खराब हुआ था ट्रक
कुछ दिन पहले पिंजौर से पंचकूला की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था। इस कारण कई घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा था।