साइबर ठगों ने वर्क फ्राॅम होम के नाम पर युवती के खाते से 2.28 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर निवासी भारती ने पुलिस को बताया कि बीते 17 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उसे एक ग्रुप से जोड़ा और वर्कफ्राॅम होम के तहत कार्य करने को कहा। इसके लिए उन्होंने बैंक संबंधी कुछ जानकारियां मांगी। बाद में युवती को पता चला कि साइबर ठगों ने उसके खाते से 2.28 लाख की नकदी उड़ा ली। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।