फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सुरक्षा के लिए शहर में तैनात हो पुलिस ठीक कराएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने डीजीपी, पंचकूला के पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से जिले में पुलिस बल की तैनाती और सभी सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त होने की मांग की है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला में चोरी, स्नैचिंग के मामलों की संख्या बढ़ गई है। इसके कारण पंचकूला में रहने वाली जनता को असुरक्षित, असंवेदनशील और असुरक्षित जीवन जीने में आतंक का सामना करना पड़ रहा है। इन घटनाओं के पीछे का मुख्य कारण शहर में पुलिस बल की तैनाती की भारी कमी और पिछले एक दशक से अधिक समय से सीसीटीवी कैमरों का खराब-परिचालन-नेटवर्क, अपराध पर शीघ्रता से अंकुश लगाना और कानून एवं व्यवस्था न बनाए रखना है। इस कारण शहर के सीनियर सिटीजन और नागरिक अपने का असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शहर में बदमाश एवं शरारती तत्व शहर की भौगोलिक स्थिति का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। हमारी मांग है कि इस पर रोक लगाई जाए और पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाए। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य सचिव केआर कोहली, प्रेस सचिव तरसेम गर्ग सहित अन्य लोगों ने इसकी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें