फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की बाइक खरीदने का डर दिखाकर ली 50 हजार की रिश्वत, एएसआई और हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बाइक चोरी के मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में एक एएसआई नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह हैं। दोनों की पोस्टिंग सेक्टर 15 पुलिस चौकी में थी। इस मामले में अंबाला के एक एसआई के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को दोनों की ड्यूटी सेक्टर 15 स्कूल में चल रहे एसएससी की परीक्षा में थी। एसीबी की टीम गिरफ्तारी के बाद उनको सेक्टर 15 पुलिस चौकी में ले गई। वहां पर दोनों से पूछताछ हुई।
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम दोनों को सेक्टर 17 एसीबी थाने ले जाया गया। टीम ने ली जा रही रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये भी रिकवर कर लिया है। रविवार को दोनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। करनाल विजिलेंस की टीम इंस्पेक्टर चरण सिंह की अगुवाई में पंचकूला में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। एसीबी की टीम ने सेक्टर 17 थाने में पंचकूला के दो पुलिसकर्मी समेत अंबाला के एक एएसआई रविंदर कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। रविंदर कुमार अंबाला सेक्टर 9 पुलिस थाना में तैनात है। अब करनाल विजिलेंस की टीम उसे भी गिरफ्तार करेगी और इस मामले में उसका क्या रोल है इस मामले की जांच करेगी।


फोन पर कराएगी बात
रिश्वत के मामले की शिकायत करनाल निवासी शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी की टीम को दी गई। टीम ने शनिवार 13 मई की सुबह शिकायतकर्ता के फोन से दोनों पुलिसकर्मियों की बात करवाई। इसके बाद रिश्वत का पैसा देने के लिए मिलने का समय और जगह तय हुआ। प्लानिंग के अनुसार टीम शिकायतकर्ता के साथ पंचकूला पहुंची। साथ ही टीम ने 50 हजार के नोट में केमिकल लगाकर शिकायतकर्ता को दिया। दोपहर के समय शिकायतकर्ता जैसे ही दोनों पुलिसकर्मियों से मिला और उसे रिश्वत का पैसा दिया कि एसीबी की टीम ने उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



यह है मामला
सेक्टर 14 थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर सेक्टर-14 थाने लेकर आई थी। मामले की जांच एएसआई नीरज कर रहा था। चोर ने बाइक करनाल निवासी को बेची थी। एएसआई नीरज और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह करनाल बाइक खरीदने वाले के पास पहुंचे। उसे गिरफ्तारी का डर दिखाकर 50 हजार रुपये की मांग की। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। शनिवार को एएसआई नीरज और हेड कांस्टेबल दर्शन की पेपर डयूटी सेक्टर-15 के स्कूल में थी। उसी दौरान उक्त व्यक्ति पैसे देने पहुंचा तभी एसीबी की टीम ने एएसआई नीरज और हेड कांस्टेबल दर्शन को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद टीम दोनों को लेकर सेक्टर-15 पुलिस चौकी पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें