फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जीत टाइटल

विज्ञापन
sector 50 ke sports complex me table tenis game me match khelte pelf
विज्ञापन
चंडीगढ़। शौर्या, दिव्यांशी, अर्णव, पेल्फ और वसुंधरा ने चंडीगढ़ स्टेट रैकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन टाइटल जीतने में कामयाबी पाई। टूर्नामेंट चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन टेबल टेनिस हॉल सेक्टर 50-डी में करवा रही है। शनिवार को लड़के और लड़कियाें केमुकाबले खेले गए। लड़काें के अंडर- 15 आयु वर्ग के सब जूनियर सिंगल्स के फाइनल में गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के अर्णव ने अपने ही स्कूल के सामर्थ्य शर्मा को 11-9, 11-8, 8-11, 11-8 (3-1) से हरा दिया। लड़कियाें के इसी आयु वर्ग सिंगल्स फाइनल में लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ ने मानव मंगल हाई स्कूल की नेहा को 3-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

जूनियर लड़काें के अंडर- 18 आयु वर्ग के सिंगल्स के फाइनल में आदर्श टीटी अकादमी के सचित ने गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के जशन को 11-6, 11-7, 6-11, 4-11, 11-5 (3-2) से हरा दिया। लड़कियाें के इसी आयु वर्ग के सिंगल्स के फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल की वसुंधरा ने अर्शिता को 11-9, 8-11, 11-7, 11-9 (3-1) से हराया। यूथ लड़काें के अंडर-21 के फाइनल में एसडी कॉलेज- 32 के शौर्य राज ने डीएवी पब्लिक स्कूल के इशान कपूर को 10-12, 7-11, 11-8, 12-10, 11-3 (3-2) से हराया। यूथ गर्ल्स अंडर-21 के फाइनल में सेंट कबीर स्कूल की दिव्यांशी ने लर्निंग पाथ स्कूल की पेल्फ को 11-8, 9-11, 11-7, 11-7 (3-1) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें