फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने हरियाणा को 3-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही यूटीटी सीनियर नेशनल और इंटर-स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल की महिला टीम ने हरियाणा को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
एसएफआर स्नेहित ने वेस्ले डो रोसारियो को 3-0 से हराया। जीत चंद्रा ने बाएं हाथ के जुबिन कुमार को 3-2 से हराया। उससे पहले उन्हें दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दीपित आर पाटिल ने ऋषभ मयंक को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरबीआई महिला टीम ने राजस्थान (टीटीएफआई-1) को 3-0 मात दी। कर्नाटक ने तेलंगाना को 3-0 हराया। महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 3-0 हराया। आरएसपीबी ने पुडुचेरी को 3-0 हराया और तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश को 3-0 हराया। दिल्ली और गुजरात ने चंडीगढ़ और केरल को 3-1 से हराया। पुरुष प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीएसपीबी, यूपी, एएआई, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तेलंगाना की टीमें जीतकर क्वार्टर फाइनल में शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें