फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पशुओं में नजर आने लगे खुरपका-मुंहपका के लक्षण, पशुपालकों ने की टीकाकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। क्षेत्र के गांव टिब्बी माजरा, हरिपुर सहित कई गांवों में दुधारू सहित अन्य पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। इसको लेकर क्षेत्र के पशुपालक काफी चिंतित हैं। पशुपालक परवीन हरिपुर, शेर सिंह, रोहित, कृष्ण पाल का कहना है कि खुरपका और मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला विषाणु जनित रोग है। इससे पशुओं के उत्पादन एवं कार्यक्षमता पर कुप्रभाव पड़ता है। यह गाय, भैंस, भेंड़, बकरी समेत पालतू पशुओं को होता है।
विज्ञापन

पशुपालक जगपाल ने कहा कि उनके कुछ पशुओं में पशु के मुंह, मसूड़े, जीभ के ऊपर, नीचे ओंठ के अंदर का भाग, खुरों के बीच की जगह पर छोटे-छोटे दाने उभर रहे हैं। पशुओं ने जुगाली करना बंद कर दिया है। इसके अलावा पशुओं के मुंह से लार गिर रही है। खुर में जख्म होने की वजह से पशु लंगड़ा कर चल रहे हैं। बीमारी अन्य पशुओं में न फैले इसलिए पशु पालकों ने टीकाकरण की मांग की है। पशुपालकों ने बताया कि स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दे दी है। इलाज भी शुरू किया गया है। वीएलडीए वेद प्रकाश ने बताया कि लक्षणों को देखकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें