फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल हेडमास्टर के 298 पदों की प्रमोशन पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टरों और टीजीटी शिक्षकों की संयुक्त वरिष्ठता सूची बनाकर हाई स्कूल हेडमास्टर के 298 पद पर किए गए प्रमोशन पर तलवार लटक गई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि यह प्रमोशन इस याचिका पर आने वाले फैसले पर निर्भर होंगे।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए मेवात के राजेंद्र कुमार व अन्य ने एडवोकेट मोहम्मद अरशद के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि हरियाणा सरकार ने नियम को ताक पर रखकर हाईस्कूल हेड मास्टर पदों के लिए पदोन्नति की है। याची ने बताया कि एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टर (ईएसएचएम) और टीजीटी दोनों अलग कैडर हैं और दोनों के पे स्केल भी अलग होते हैं। हरियाणा स्कूल एजुकेशन सर्विस नियमों के अनुसार भी टीजीटी और एलिमेंट्री स्कूल हेड मास्टरों की वरिष्ठता सूची अलग तैयार होनी चाहिए। इन सबके बावजूद हरियाणा सरकार ने दोनों की संयुक्त वरिष्ठता सूची तैयार कर दी है। इस सूची के चलते याची सहित कई एलिमेंट्री हेड मास्टर प्रमोशन से वंचित रह गए। ऐसे में याची ने वरिष्ठता सूची खारिज करने तथा नए सिरे से अलग-अलग तैयार करने के निर्देश जारी करने की अपील की। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। साथ ही यह स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा की गई प्रमोशन इस याचिका पर आने वाले फैसले पर निर्भर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें