फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराकर स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त, चालक की बची जान

विज्ञापन
पंचकूला बेल फैक्ट्री के पास एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त । - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी के सामने मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। दरअसल पहले कार सड़क पर पड़ी लोहे की पाइप पर चढ़ी, फिर अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद सड़क के समीप बने गहरे गड्ढे में जा धंसी। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर चालक कार को मौके पर ही छोड़ गया।
विज्ञापन

सूचना पर सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर कार चालक या गाड़ी का मालिक नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने सहित लोगों से पूछताछ की। पुलिस को कार के अंदर से ऐसा कोई दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे कार मालिक की पहचान का पता लग पाता। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-16 चौकी के इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल कार के मालिक की पहचान पता नहीं लग सकी है। उन्होंने बताया कि हादसे में कार चालक का बचाव हो गया और गनीमत रही कि कोई अन्य भी गाड़ी की चपेट में नहीं आई। पुलिस कयास लगा रही है कि हादसा बीच सड़क किसी पशु के आने के कारण हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें