फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माणक्यां में संदिग्ध युवक पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चोरी की नीयत से घूमने का लगाया आरोप, वीडियो में युवक को पैर से मारता दिखा पुलिसकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। माणक्यां गांव में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने युवक पर चोरी की नीयत से गांव में घूमने और नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक को पैर से मारता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध हालात में घूम रहा था। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस युवक की पहचान, गांव में आने के उद्देश्य और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले किसी वारदात की फिराक में था।
विज्ञापन

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक पुलिसकर्मी युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे पैर से मारता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें