फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत हरियाणा में एडीजीपी जीजा के साथ रहते थे, पंचकूला से हुई थी करियर की शुरूआत

Mon, 15 Jun 2020 05:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का हरियाणा से गहरा नाता रहा है। जीवन को अलविदा कहने वाले सुशांत से अपने करियर की शुरुआत यहीं से की थी। पढ़ें विशेष खबर...
विज्ञापन

2 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत के जीजा ओपी सिंह हरियाणा कैडर के आईपीएस हैं। एडीजीपी ओपी सिंह इस समय मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। सुशांत बचपन से ही अपनी बहन व जीजा के पास पंचकूला आते-जाते रहे। उनके अभिनेता बनने की शुरुआत पंचकूला से ही हुई थी। वे यहां थियेटर किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
हरियाणा के आईपीएस अफसरों ने बताया कि लगभग एक दशक पहले सुशांत यहीं रहकर क्रिकेट खेलते थे। महेंद्र सिंह धोनी पर फिल्म बनाने के बाद ओपी सिंह ने सुशांत की मुलाकात मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराई थी। सुशांत की मौत पर सीएम मनोहर लाल व आईपीएस अफसरों ने शोक जताया है।

4 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
एडीजीपी ओपी सिंह के साले होने के कारण सुशांत की मुलाकात हरियाणा के कई आईपीएस और आईएएस अफसरों से हुई थी। सुशांत के सौम्य व्यवहार की बातें हर किसी को याद आ रही हैं। सुशांत का अपने जीजा ओपी सिंह के पास लगातार आना-जाना होता था और वे सभी से मिलते-जुलते रहते थे।

विज्ञापन

5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
हरियाणा में नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान की कमान ओपी सिंह के पास ही है, इसलिए वे सुशांत को कई बार मैराथन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए बुलाते थे। वे उनके जरिए युवाओं को प्रेरित करते रहे। ओपी सिंह ने हरियाणा के अधिकांश जिलों में मैराथन करवाई थी, जिनमें सुशांत ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

6 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एमडी केके मिश्रा ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ओपी सिंह के घर एक कार्यक्रम के दौरान सुशांत से उनकी मुलाकात हुई थी। वह बेहद शांत, होनहार व साधारण लड़का था। अभिनेता होने का घमंड नाममात्र का भी नहीं था। उसके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करते सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि सुशांत राजपूत का असमय जाना फिल्म जगत के साथ समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उनके निधन से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें