फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजेवाला की सोच नकारात्मक, प्रदेश में हो चुकी 65 लाख वैक्सिनेशन : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकार की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाने को लेकर प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेसी नेता सुरजेवाला पर पलटवार किया है। विज ने कहा है कि सुरजेवाला नकारात्मक आदमी हैं। सत्ता में रहते हुए भी इनका काम नकारात्मक बातें करना होता था और अब विपक्ष में भी यही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज ने कहा कि सुरजेवाला को अपने चलने की गति से दूसरी चीजों को नहीं नापना चाहिए। प्रदेश में 65 लाख वैक्सिनेशन हो चुकी है और यह लगातार जारी है। सरकार ने हर वार्ड में हर गांव में वैक्सिनेशन के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश का एक भी व्यक्ति वैक्सीन से न चूके ऐसी योजना तैयार करने के लिए भी उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को आदेश दे दिए हैं। वहीं, झज्जर में किसानों द्वारा भाजपा के कार्यालय की नींव उखाड़ने और वहां किसान भवन बनाने की बात कहने पर विज ने कहा कि ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी हालत में ऐसी गतिविधियां नहीं करने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें