फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 204 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-2 ने सेक्टर-20 क्षेत्र से 204 ग्राम हेरोइन के साथ सुरेंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार के बरवाला का निवासी है और फिलहाल जीरकपुर में रह रहा था। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-20 स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया और तलाशी के दौरान 204 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें