पंचकूला। सुपर-100 लेवल वन की परीक्षा 11 फरवरी को पंचकूला के पांच सेंटरों पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 1171 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सेंटर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला, पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुररानी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-20 में बनाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि विद्यार्थी दोपहर 12 बजे तक परीक्षा सेंटर में प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को एक अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की कॉपी और दो पेन (काले और नीले) साथ लाने होंगे।