फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर पार के सेक्टरों की सड़कों की रिकार्पेटिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घग्गर पार के सेक्टरों की इंटरनल सड़कों की दशा अब बदलने जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पंचकूला सेक्टर-32 से सोमवार को सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम शुरू कर दिया है। करीब सवा दो किलोमीटर लंबी सड़क को नए सिरे से पक्का करने में लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी के अधिकारियों का कहना है कि यह काम आगामी करीब 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। सेक्टर-32 के बाद सेक्टर-27, 28, 23 और 31 की इंटरनल सड़कों की रिकार्पेटिंग भी शुरू की जाएगी। इनमें से सेक्टर-27 का टेंडर अलॉटमेंट हो चुका है, जबकि बाकी सेक्टरों के टेंडर प्रक्रिया को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन सेक्टरों की सड़कें करीब पांच साल पहले बनाई गई थीं, लेकिन अब वे काफी खराब हो चुकी हैं। गड्ढे, टूट-फूट और उखड़ती पक्की सतह के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। खासकर बारिश के दौरान पानी जमा होने से आवागमन और भी कठिन हो जाता था।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से सड़क सुधार की मांग की थी। उनकी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह काम शुरू किया है। रिकार्पेटिंग के बाद सड़क की गुणवत्ता सुधरेगी और क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें