फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसालः दुनिया से जाते-जाते दो लोगों को नई जिंदगी दे गया 22 साल का युवक, दान हुई किडनी

Fri, 06 Dec 2019 01:43 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबाला के 22 वर्षीय युवक सुनील कुमार की किडनी ने दो को नया जीवन दिया है। सुनील कुमार एक एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे। बाद में उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया। कई दिनों तक डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, मगर कोई असर नहीं दिखा। बाद में डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर ने इस संबंध में सुनील के परिजनों से बात की। परिजनों ने हामी भरी। उसके बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने सुनील के सुरक्षित अंग निकाले और उन्हें दो मरीजों में ट्रांसप्लांट कर दिए। इससे मरीजों को नया जीवन मिला है। किडनी खराब होने से वे बहुत ही मुश्किल में जीवन व्यतीत कर रहे थे। पीजीआई का यह 29वां आर्गन डोनेशन हैं।

परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार 21 नवंबर को अपनी बाइक से जा रहे थे। इस दौरान वे रोड रोलर से टकरा गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया। दस दिन तक वह पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे।
विज्ञापन


सुनील की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर पीजीआई ने ब्रेन डेड घोषित करने पर विचार किया। कई स्तर की मीटिंग के बाद पीजीआई ने सुनील को ब्रेन डेड घोषित कर परिजनों से संपर्क किया। उसके बाद ट्रांसप्लांट का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें