फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी स्कूलों में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मावकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सभी स्कूलों में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार ने स्कूल कैलेंडर में बदलाव किया है। अभी तक हर साल मई के अंतिम सप्ताह से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती थीं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहली से बारहवीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की हुई हैं। स्टाफ दैनिक कार्यों के लिए नियमित स्कूल आ रहा है। शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी दाखिला, प्रशासनिक कार्यों व रिजल्ट तैयार करने में लगे हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की है। इसी वजह से इस बार गर्मियों की छुट्टियां पहले ही करने का निर्णय लिया है। छुट्टियां आगे बढ़ानी हैं या नहीं, यह फैसला 30-31 मई को हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। 12वीं की परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन कराने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।
-स्टाफ के रोस्टर पर विभाग आज साफ करेगा स्थिति
ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे या स्टाफ रोस्टर के हिसाब से आएगा, इस पर स्कूल शिक्षा विभाग वीरवार को स्थिति स्पष्ट करेगा। विभाग की ओर से गर्मी की छुट्टियों का आधिकारिक पत्र 22 अप्रैल को जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद वीरवार को ही निदेशालय फाइल भेजकर उच्च अधिकारियों और सरकार की मंजूरी लेगा।
विज्ञापन

शुरूआत में लोगों को गुमराह करने पर खराब हुई वैक्सीन
कोविड वैक्सीन खराब होने पर कंवर पाल ने कहा कि शुरूआत में लोगों को गुमराह किया गया। इसलिए उस समय वैक्सीन की कुछ खुराक खराब हुईं। अब लोग जागरूक हो चुके हैं और लगातार वैक्सीन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें