फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खा काहलों गैंग : तीन टीमें जुटाएंगी साक्ष्य और करेंगी वारदातों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सुक्खा काहलों गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। इसमें एक टीम मध्य प्रदेश, दूसरी लुधियाना और तीसरी डेराबस्सी मोहाली गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वे बहुत जल्द बड़ा खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि बुधवार रात पुलिस के हत्थे चढ़े सुक्खा काहलों गैंग के तीनों साथियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। गुलमोहर सिटी डेराबस्सी निवासी गुरप्रीत, हरविंद्र सिंह और सीएमसी रोड निवासी सुखराज सिंह ने अवैध हथियार की खरीदारी मध्य प्रदेश से की थी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश रवाना हुई टीम अवैध हथियार बेचने वाले का पता लगाएगी। इसी के साथ वह यह भी साक्ष्य जुटाएगी कि आरोपी ने अब तक कितने अवैध हथियार बेचे हैं। उसने अवैध हथियार कब और किसे बेचा है। इसके बाद वह टीम के सदस्य अवैध हथियार खरीदने वालों तक पहुंचेगी। जिससे इसका खुलासा हो सके कि सुक्खा काहलों गैंग के साथियों ने कब-कब और कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है।
इंस्पेक्टर अमन ने बताया कि दूसरी टीम लुधियाना पहुंच गई है जो सीएमसी रोड निवासी सुखराज के लिंक का पता लगाएगी कि इस आरोपी का वहां किसके साथ लिंक है। उसका कारोबार क्या है। इसके अलावा उसके परिजनों से भी टीम के सदस्य पूछताछ करेंगे। वहीं, तीसरी टीम गुलमोहर सिटी डेराबस्सी में गुरप्रीत और हरविंद्र सिंह के संबंधों का पता लगाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों का छह दिन का रिमांड मिला है। इसके बाद वह बड़ा खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें