संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूलों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं वीरवार को धरांगवाला में शुरू हुई। इन खेलों में जिला फाजिल्का के आठ ब्लाॅकों की टीमें व बच्चे भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कों की एथलेटिक गेम्स व लड़कियों के खो-खो, कबड्डी, फुटबाल व हैंडबाल के मुकाबले करवाए गए। मुख्यातिथि गुरचरण सिंह मुसाफिर ने कहा कि बच्चों को प्राइमरी स्तर से खेलों से जोड़ना प्राइमरी अध्यापकों का सराहनीय काम है। डीईओ सतीश कुमार ने कहा कि जिले के विजेता बच्चे राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। उन्होंने खेलों के आयोजन के लिए गांव धरांगवाला की पंचायत, किरणजीत स्पोर्ट्स क्लब व समस्त बीपीइओ व अध्यापकों की प्रशंसा की। 600 मीटर दौड़ में खुईयां सरवर ब्लाॅक से सुखदीप प्रथम, अबोहर-2 का विजय लक्ष्य द्वितीय व खुईयां सरवर ब्लाॅक का विजय तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में गुरनूर अबोहर-1 प्रथम, रणवीर खुईयां सरवर द्वितीय व सुमित ब्लाॅक दो तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर रिले रेस में अबोहर ब्लाॅक 2 की टीम पहले स्थान पर रही।