फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी की जवाबदेही से बचने के लिए पंजाब छोड़ने की फिराक में सुखबीर : पन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पन्नू ने कहा कि सुखबीर बेअदबी और गोलीकांड की जवाबदेही से बचने के लिए पंजाब छोड़ने की फिराक में हैं। अकाली दल की कमान सांसद हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया को सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन

पन्नू ने याद दिलाया कि बेअदबी की घटना के बाद अकाली दल सरकार के समय धरने पर बैठे लोगों पर अत्याचार हुए थे। पुलिस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। सुखबीर इन सवालों से बचने के लिए पंजाब छोड़ना चाहते हैं। हालांकि, पंजाब उन्हें जवाबदेही से बचने नहीं देगा। पन्नू ने यह भी कहा कि जानबूझकर अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा छेड़ी जा रही है। इसका मकसद इन गंभीर मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।


आप का राजनीति पर दृष्टिकोण :

आप पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पंजाब अब नाकाम गठबंधनों और सत्ता के बंटवारे पर आधारित राजनीति नहीं चाहता। लोग काम और विकास की राजनीति चाहते हैं। ऐसी राजनीति युवाओं के लिए रोजगार पैदा करे। यह किसानों के लिए सही दाम पक्का करे, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाए। साथ ही, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल और अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें