सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पिंजौर परिसर में बतौर सिपाही कार्यरत एक जवान ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पिंजौर में बतौर सिपाही के तौर पर कार्यरत था और मूल रूप से झारखंड का निवासी था। मनोज (32) ने मंगलवार की अल सुबह करीब 4 से 6 बजे के बीच पीटी बेल्ट का फंदा बना कर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिपाही मनोज ने मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकर कर सुसाइड कर लिया है। मौके पर मृतक को सबसे पहले परेड ग्राउंड में आने वाले सीआरपीएफ के जवानों ने सुबह करीब 6 बजे देखा। जांच अधिकारी ने बताया कि मनोज विगत कई दिनों से शांत रह रहा था। मौके से पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर सीआरपीएफ पिंजौर के हवाले कर दिया है।