स्टेट क्राइम ब्रांच, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, पंचकूला ने मंगलवार को नारायणगढ़ से 10 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया। सभी बच्चों से दुकानों पर काम करवाया जा रहा था। दो बच्चे सहजादपुर से बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए। वे दुकान और रेहड़ी पर काम कर रहे थे। सभी बच्चों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें एसडीएम ऑफिस, सीडब्ल्यूसी पेश किया गया। इसके बाद बच्चों को राधा कृष्णा बाल आश्रम नारायणगढ़ ले जाया गया। पुलिस बच्चों के परिवारों की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी पुलिस थाने में इनमें से किसी बच्चे से संबंधित गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है।