मोहाली। अब चोरों को किसी का खौफ नहीं है। मोहाली के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर के ठीक सामने से एक सब इंस्पेक्टर की बाइक भी चोरों ने उड़ा ली। यह सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर में काम करते हैं। सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक सुबह 9 बजे खड़ी करके ड्यूटी चले गए थे और शाम को सवा 5 बजे ड्यूटी से लौटे तो मोटर साइकिल वहां नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और जांच कर रही है।