फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी में मिले पाकिस्तान कैनल क्लब के गुब्बारे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। हरियाणा के मोरनी की धामण पंचायत में पाकिस्तान कैनल क्लब के प्रिंट वाले गुब्बारे मिले हैं। इनके साथ कोई अन्य संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिर भी ग्रामीणों में डर का माहौल है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान कैनल क्लब नामक संस्था कथित रूप से कुत्तों को ट्रेनिंग देने का काम करती है। हालांकि इन गुब्बारों का इतनी दूर उड़कर मोरनी में आना मुश्किल है। गुब्बारे कहां से उड़ाए गए इसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। ग्रामीणों ने इन गुब्बारों को कब्जे में लेकर प्रशासन को सूचना दी है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
लोगों कहना है कि किसी अन्य देश से इस तरह की चीजों का भारतीय क्षेत्र में पहुंचना सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन गुब्बारे के पीछे कोई खास मकसद तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की अपील-अफवाहों से बचें
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल इन गुब्बारों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें