फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेशी कंपनी के तर्ज पर फैशन से अपडेट होंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेशी कंपनी की तर्ज पर अब पंचकूला निफ्ट के फैशन के विद्यार्थी नई विधाओं का गुर सीख सकेंगे। अब नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी निफ्ट भी एक साल पहले डिजाइनरों को फैशन का ट्रेंड बताएगा। डब्ल्यूजीएसएन कंपनी डिजाइनरों को बताएगी अगले साल फैशन में क्या ट्रेंड आने वाला है, इस पर पर फैशन डिजाइनर उस ट्रेंड पर काम करेंगे।
विज्ञापन


इस विजन पर काम करेगा निफ्ट
साल में होने वाले ट्रेंड पर अपडेट होकर निफ्ट ''''विजन नेक्स्ट'''' पर काम करेगा। इसके कॉलेज में पढ़ने वाले या फिर अन्य फैशन डिजाइनरों को एक साल पहले ही बुक के माध्यम से फैशन का ट्रेंड बताएगा। भारत फैशन में अब खुद का ट्रेंड सेट करेगा कि अगले साल बाजार में कौन सा फैशन लेकर आना है। निफ्ट मेड इन इंडिया पर काम कर रहा है।
परिधि किताब लॉन्च होगी
विजन नेक्स्ट डॉट इन बेवसाइट पर परिधि किताब लॉन्च की जाएगी। मई से किताब की सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। किताब की कीमत पांच हजार रुपये होगी। किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध होगी। इस किताब में कपड़ों को लेकर पूरी जानकारी होगी।
विज्ञापन

मेक इन इंडिया पर हो रहा काम
निफ्ट निदेशक प्रोफेसर डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने बताया कि फैशन में अब भारत मेक इन इंडिया पर काम कर रहा है। बच्चे भारतीय फैशन की किताबों को पढ़कर फैशन सीखेंगे। इस किताब में छह थीम हैं जिसे पढ़कर फैशन डिजाइनर्स अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। किताब में होगा कि लोग क्या पहन रहे हैं। लोग कैसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं। फैशन सीजन के साथ बदलता रहता है। किताब में फैशन को लेकर पूरी जानकारी होगी। किताब से जानकारी लेकर लोग फैशन के बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें