बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज दलाल के दिशा-निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण अभियान से हुई। इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण में योग सत्र हुआ जिसका संचालन सहायक प्रोफेसर विजय कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी तथा उनके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ. राज दलाल ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर आंगन व सार्वजनिक स्थान पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनय यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में समाजिक, शारीरिक और पर्यावरणीय चेतना को विकसित करने में सहायक होते हैं।