फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा बरवाला में करंट लगने से बीए स्टूडेंट की मौत

Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुलदीप । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा बरवाला के सिखों वाले मोहल्ले में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप (20) पुत्र साहब सिंह निवासी बरवाला के रूप में हुई है। कुलदीप बिजली की नंगी तार से छू गया और उसे करंट लग गया। परिजन उसे लेकर सेक्टर—32 चंडीगढ़ पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कुलदीप अपने माता—पिता का अकेला पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं। पिता साहब का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है और माता मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती थीं। कुलदीप कस्बा बरवाला के राजकीय महाविद्यालय में बीए फाइनल में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें