फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने दिखाई सख्ती, सील किए पांच अवैध पीजी, कई को भेजा नोटिस...विद्यार्थी परेशान

Sat, 29 Feb 2020 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
अवैध पीजी सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ यूटी प्रशासन का अभियान जारी है। प्रशासन ने शुक्रवार को पांच अवैध पीजी को सील कर दिया। प्रशासन ने इससे पहले वीरवार को दो पीजी सील किया था। इसके अलावा अभी तक करीब 100 अवैध पीजी को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात तक अधिकारियों ने पांच अवैध पीजी सेक्टर-32 के मकान नंबर 3839, सेक्टर-34 के मकान नंबर 1266, सेक्टर-37 के मकान नंबर 2558, सेक्टर 21 के मकान नंबर 1231 और सेक्टर-20 के मकान नंबर 206 में चल रहे अवैध पीजी को सील किया।

इसके अलावा प्रशासन के पास शुक्रवार को 23 शिकायतें आई हैं, जिनमें साउथ एरिया में 13, सेंट्रल में 5 और ईस्ट एरिया से पांच 5 अवैध पीजी के चलने की शिकायतें आई हैं। अभी तक हेल्पलाइन पर कुल 50 से ज्यादा शिकायत आ चुकी हैं। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से पीजी चला रहे संचालक डर गए हैं और डीसी ऑफिस पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन दिन में 16 मकान मालिकों ने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि बीते दिन पीजी में तीन युवतियों की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई करना शुरू की है। अगर किसी इलाके में कोई अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा है तो टोल फ्री नंबर 1860-1802067 पर कॉल कर उसकी शिकायत दी जा सकती है।
विज्ञापन

अवैध पीजी के खिलाफ सीएचबी ने की कार्रवाई

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने भी शहर में चल रहे अवैध पीजी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीएचबी के अधिकारियों ने सेक्टर-40, 42, 43, 44, 46, 51 और 63 में अपने मकानों में चल रहे अवैध पीजी की चेकिंग की। जानकारी के अनुसार अधिकारियों को कई अवैध पीजी मिले हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड के इंफोर्समेंट विंग के एक अधिकारी ने बताया कि सीएचबी के शहर भर में मकान हैं, जहां पर अवैध रूप से पीजी भी चलाए जा रहे हैं। इसे लेकर उनके पास कई अलॉटियों की शिकायतें भी आई थीं। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। शुक्रवार को टीमों ने सेक्टर-40, 42, 43, 44, 46, 51 और 63 में चेकिंग की, यहां पर अवैध रूप से चल रहे कई पीजी सामने आए हैं।

कुछ मकान मालिकों ने रेंट एग्रीमेंट भी बनाए हुए हैं। अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में प्रशासन से अप्रूवल ली जाएगी। यूटी प्रशासन ही बोर्ड को फाइनल कर बताएगा कि ऐसे पीजी संचालकों के खिलाफ वह क्या कार्रवाई हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें