फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पार्किंग में रेहड़ी का कब्जा तो फुटपाथ पर खड़े होते हैं वाहन

विज्ञापन
फुटपाथ पर खड़े वाहन। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। पार्किंग की समस्या ने सेक्टर-11 के लोग भी परेशान हैं। मनमाने तरीके से वाहन पार्क करने की वजह से आए दिन बाजार में जाम लगा रहता है। पार्किंग में रेहड़ी लगने की वजह से बाजार आने वाले लोग फुटपाथ, सड़क या फिर इधर-उधर खाली जगह देखकर वाहन पार्क कर देते हैं। इससे दुकानदारों को भी दिक्कत होती है। वाहनों की वजह से कई बार दुकानों तक पहुंचने के लिए भी रास्ता भी नहीं बचता है। पार्किंग होने के बावजूद यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो यह समस्या सामने आई।
विज्ञापन

शाम को रहता है जाम का झाम
सेक्टर-11 मार्केट की बात करें तो शाम होते ही जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। पार्किंग वाली जगहों पर रेहड़ी लगने से हालात खराब हो जाते हैं।यहां आने वाले लोग रेहड़ी के पास बाइक और अन्य वाहन लगाकर खाने-पीने लगते हैं। इस कारण रात होते-होते वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। मनमाने तरीके से कब्जा करने से लोगों को वाहन खड़ी करने में दिक्कत आती है। मार्केट की पार्किंग जगह न मिलने पर लोग फुटपाथ को ही पार्किंग बना लेते है। सेक्टर-11 चौक से लेकर पूरे मार्केट को जोड़ ने वाली फुटपाथ पर कार खड़ी रहती है। चार पहिया वाहन की लंबी लाइन लगी होने के कारण दो बाइक और कार की वजह से दोपहर में भी जाम की स्थिति बनी रहती है।



सड़क पर करते हैं वाहन पार्क
सेक्टर-11 के मार्केट में दिन हो या रात सड़क पर ही लोग कार पार्क करके चले जाते हैं। इस वजह से मार्केट में आने वाले लोगों को दिक्कत होती है। यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने से वाहन चालक मनमानी करते हैं। - एसपी अरोड़ा, सेक्टर-11
विज्ञापन





पुलिस को देना होगा ध्यान
सेक्टर में बने मार्केट में पार्किंग की सुविधा दी गई है, लेकिन वाहन चालकों की मनमानी से जाम के हालात रहते हैं। सड़क पर वाहन पार्क करने से दूसरे वाहन चालक भी देखादेखी कर अपने वाहन भी वहीं पार्क कर देते हैं। चालान करने की प्रक्रिया चले तो समस्या से राहत मिल सकती है। - ओमवती पुनिया, पार्षद, सेक्टर-11


सड़क पर वाहन पार्क करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम लगातार गश्त करती रहती है। सड़क और पार्किंग में अवैध रूप से वाहन पार्क करने वालों का चालान किया जाएगा। -हितेंद्र सिंह, इंचार्ज सेक्टर-5 पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें