एचएमटी कॉलोनी बरवाला निवासी बच्चे के परिजन सेक्टर-11 में फूल बेचने के लिए आए थे। बच्चा उनके पास ही खेल रहा था। अचानक वहां एक आवारा कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर पर बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंचकूला में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-11 में एक आवारा कुत्ते ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर उसके सिर को बुरी तरह नोच डाला। कुत्ते के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, एचएमटी कॉलोनी बरवाला निवासी बच्चे के परिजन सेक्टर-11 में फूल बेचने के लिए आए थे। बच्चा उनके पास ही खेल रहा था। अचानक वहां एक आवारा कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर पर बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से बचाया। इसके बाद बिना देरी किए बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।