फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर लावारिस पशु, हादसे और स्वास्थ्य जोखिम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी में कचरे के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। कस्बे के सरकारी स्कूल के पास सड़क किनारे फैले कूड़े के ढेर स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। खुले में पड़े कचरे पर लावारिस पशु जुट रहे हैं, जिससे न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि सड़क पर अचानक आने वाले पशुओं के कारण हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
शनिवार को सड़क किनारे कचरे में पशु मुंह डालते दिखाई दिए। वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, क्योंकि पशु सड़क पर आ जाते हैं। लोगों के अनुसार, यह मार्ग पंचकूला और बरवाला की ओर लगातार व्यस्त रहता है, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि नियमित सफाई व्यवस्था न होने के कारण लोग कूड़ा सड़क किनारे ही फेंक देते हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और लावारिस पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। प्लास्टिक और पॉलिथीन खाने से पशु बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए, नियमित सफाई अभियान चलाया जाए और लावारिस पशुओं को गोशाला या सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समय पर समाधान न होने पर दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें