फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में चोर के साथ मारपीट करने से रोका तो पुलिसकर्मियों की ही धुनाई कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सेब मंडी में चोर पकड़कर उसके साथ मारपीट करने की सूचना पर सेब मंडी में पहुंची पुलिस के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने लोगों से आरोपी के साथ मारपीट न करने के लिए कहा। इस पर भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस से हाथापाई की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधान बृजमोहन ने बताया कि मंडी में लोगों ने चोरी के आरोपी एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को बताया कि लोगों द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति चोर है जबकि इसके दो साथी मौके से फरार हैं। जब पुलिस ने लोगों से आरोपी के साथ मारपीट न करने के लिए कहा तो कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ शरारती तत्वों ने आढ़ती बंटू के साथ भी हाथापाई की और सेब की पेटियों पर चढ़ गए। इस कारण उसके सेब भी खराब हो गए।
कोट...
मंडी में आरोपी चोर को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ मंडी में मौजूद उग्र भीड़ ने पुलिस के दो कर्मियों के साथ हाथापाई की।जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बच्चू सिंह, थाना प्रभारी पिंजौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें