फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ड्राइवरों का अटेंडेंस रजिस्टर दिखाने में की आनाकानी, पार्षदों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। नगर परिषद कालका में मंगलवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब कुछ पार्षदों ने परिषद के अन्तर्गत काम करने वाले ड्राइवरों का रजिस्टर दिखाने की मांग की। पार्षदों का कहना था कि सेनिटेशन विभाग के अधिकारी ने मौके पर रजिस्टर दिखाने में आनाकानी की। करीब एक घंटा बाद उन्हें रजिस्टर दिखाया गया।

पार्षदों ने बताया कि जब उन्हें रजिस्टर नहीं दिखाया गया तो वे सेनिटेशन ब्रांच में गए। जहां पर मौजूद कर्मचारी को उन्होंने ड्राइवरों का रजिस्टर दिखाने के लिए कहा लेकिन वह भी रजिस्टर नहीं दिखा पाया। जिसके बाद वे सभी नप चेयरमैन के कमरे में चले गए।इस मौके पर पार्षद अश्वनी कुमार, पार्षद दर्शन, पार्षद बनिंदर कौर, पार्षद गोल्डी वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद सेनिटेशन विभाग का कर्मचारी रजिस्टर लेकर चेयरमैन के कमरे में पहुंचा। रजिस्टर उस दिन की तारीख में मेंटेन किया हुआ था। पार्षदों ने एक स्वर में आरोप लगाया कि रजिस्टर लाने में देरी इसलिए हुई है क्योंकि उसे लाने से पहले जल्दबाजी में मेंटेन किया गया है। पार्षदों ने बताया कि रजिस्टर को डबल राइटिंग से मेंटेन किया गया था। क्योंकि रजिस्टर आने पर सभी की अटेंडेंस पूरी थी।
पार्षदों ने जब यह बात नप के ईओ को बताई तो उन्होंने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को आदेश दिए कि सभी ड्राइवरों की हाजिरी अकाउंट ब्रांच की बजाय उनके कार्यालय में लगाई जाए।
विज्ञापन


नगर परिषद में ड्राइवर के पद पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 12 कर्मचारी काम कर रहे हैं। पार्षदों की मांग पर रजिस्टर दिखा दिया गया था। सभी ड्राइवर हाजिर थे।-मदन लाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें