फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-9 में हुई बैठक में आरडब्ल्यूए ने कहा-

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों को लेकर बनाई कमेटी की रिपोर्ट का विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार को सौंपी रिपोर्ट को आरडब्ल्यूए ने अस्वीकार कर दिया है। शहर के सभी आरडब्ल्यूए का कहना है कि स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन की योजना को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार इसे लागू करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सेक्टर-9 में रविवार को हुई बैठक में इस रिपोर्ट पर मंथन किया गया। हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कन्फेडेरेशन का कहना है कि इस बारे में जल्द ही उच्च पदाधिकारियों से चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस रिपोर्ट के विरोध में अन्य संगठन भी उतर आए हैं। संगठनों का कहना है कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवन बनाने की अनुमति देने की सिफारिश की है। महासचिव सुरेंद्र सिंह ग्रेवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि एसोसिएशन कमेटी की रिपोर्ट का विरोध करेगी। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जयराजा गर्ग ने की। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश सरकार द्वारा स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवनों के निर्माण को मंजूरी देने पर पंचकूला समेत प्रदेशभर में इसका विरोध शुरू हो गया था। बड़े स्तर पर विरोध होने के बाद सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी को फैसला लेने से पहले लोगों के साथ बैठक कर उनके विचार लेने थे।
विज्ञापन


गलतियों को छिपाने का है प्रयास
विभिन्न आरडब्ल्यूए का कहना है कि सरकार ने कमेटी की सिफारिशों के माध्यम से अपनी गलतियों को छिपाने का प्रयास किया है। कमेटी ने जिन संशोधनों के बदलाव की सिफारिश की है, वो काफी नहीं हैं। एचएसवीपी और हरियाणा सरकार ने लोगों को आपस में उलझाकर रख दिया है। इसे रद्द किया जाना चाहिए।




कमेटी ने जिन बदलावों की सिफारिश की है, वह शहर के लिए नाकाफी है। इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। जो समस्या पहले थी, वही अब भी बनी हुई है। इस पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। -एसके नैय्यर, अध्यक्ष, सीडब्ल्यूए


स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन नेशनल बिल्डिंग कोड का उल्लंघन है। यह किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं है। रिपोर्ट देखने के बाद मुख्यमंत्री इसे पूरे प्रदेश में बंद करने का फैसला लें। - मोहिंदर सिंह बल्हारा, प्रधान, सेक्टर-28


रिपोर्ट में कहा गया है कि विकसित हो रहे सेक्टरों में इन्हें अनुमति दी जा सकती है। ऐसे में तो घग्गर पार के सेक्टरों में सबसे ज्यादा स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवन बनेंगे। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। -धर्म सिंह हीरा, प्रधान, सेक्टर-26
विज्ञापन



जब पूरा प्रदेश इस योजना को नापसंद कर रहा है तो इसे लागू करने की जरूरत ही क्या है। सरकार लोगों की भावना को गंभीरता से ले। स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन बनाने के लिए नए सेक्टर डेवलप करे। - संजीव गोयल, प्रधान, सेक्टर-25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें