फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लू से रहें सतर्क, डॉक्टर ने बताए बचाव के जरूरी उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह, पानी और शीतल पेय अधिक लेने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही हीटवेव के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्ष ने कहा कि तेज गर्मी और लू की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी सावधानियां अपनाकर हीटवेव और लू से बचाव किया जा सकता है।
डॉ. हर्ष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मौसम के कारण हीटवेव की समस्या काफी बढ़ गई है। इसका असर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हीटवेव की चपेट में आने पर जी मचलाना, बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी-दस्त और मांसपेशियों में ऐंठन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। बाहर जाते समय छाता या टोपी का इस्तेमाल करें तथा फुल बाजू के कपड़े पहनें।
विज्ञापन

डॉ. हर्ष ने कहा कि खानपान में खीरा, ककड़ी, फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, नारियल पानी और नींबू शिकंजी जैसे शीतल पेय पदार्थ शामिल करने चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और गर्मी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें