पिंजौर। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा मंगलवार को पिंजौर पहुंचे। वे मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित अपने बुआ-फूफा के निवास पर परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ परिजन और मित्र भी मौजूद रहे।
अभिषेक शर्मा के फूफा दर्शन लाल शर्मा एचएमटी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। जैसे ही स्टार क्रिकेटर उनके घर पहुंचे, आसपास के लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और बच्चों ने ऑटोग्राफ लिए।
स्थानीय लोगों में अभिषेक शर्मा को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वे लगातार लोगों से मिलते रहे और सरल अंदाज में सभी का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।