फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स ने मांगी तीन महीने की स्कूल फीस, अभिभावकों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के बाहर बुधवार को अभिभावकों ने फीस बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि सरकार की ओर से कोरोना के चलते आदेश हैं कि स्कूल प्रबंधक किस भी प्रकार की फीस बढ़ोतरी नहीं कर सकते पर उन्हें 10 से 15 प्रतिशत बढ़ी हुई फीस जमा करवाने के मैसेज भेजे जा रहे हैं और वह भी तीन महीनों की एक साथ।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि प्रबंधकों की ओर से की फीस बढ़ोतरी को लेकर मैनेजमेंट से मिलने की कोशिश की पर उन्हें गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को ऑनलाइन हफ्ते मे एक दिन वर्कशीट का कार्य दिया जाता है, लेकिन वह भी पुरानी कक्षा का। अभिभावकों ने जब ईमेल के माध्यम से फीस बढ़ोतरी का विरोध किया तो उसका जवाब भी प्रबंधकों ने नहीं दिया। अब अभिभावकों द्वारा मामले को लेकर डीसी, डीईओ और स्कूल के चेयरमैन को लिखित में फीस कम करने के लिए अनुरोध कर दी है।
बुधवार को प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल चंडीगढ़ में मैनजमेंट की बैठक में हिस्सा लेने गए हुए थे। इस कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। स्कूल मैनेजमेंट समिति के अनुसार सरकार की ओर से मिले नोटिस के अनुसार फीस न बढ़ाने की केवल सलाह थी, न कि अनिवार्य था। मैनेजमेंट ने फरवरी में ही बजट की तैयारी करते हुए फीस में नाममात्र बढ़ोतरी का फैसला लिया था जबकि सरकार ने एडवाजरी अप्रैल में जारी की है। स्कूल गेट पर मैनेजमेंट की ओर से अभिभावकों को लिखित में शिकायत देने को कहा था, ताकि प्रबंधकों के समक्ष उनकी बात रखी जा सके, लेकिन अभिभावकों ने लिखित में शिकायत देने से मना कर दिया। स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों से अपील की है कि जो अभिभावक फीस जमा करवाना चाहते हैं, वे फीस जमा करवा दें, जो नहीं करवाना चाहते, उनकी मर्जी है।
विज्ञापन

कोट
सेंट जेवियर्स स्कूल में फीस बढ़ोतरी की शिकायत अभिभावकों ने की है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। अगर स्कूल की इसमें गलती सामने आएगी तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -उर्मिल रोहिला, डीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें