फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद: नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2 जनवरी से, दो हजार खिलाड़ी करेंगे शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2 से 9 जनवरी-2022 तक प्रथम अश्विनी गुप्ता ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग नेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी द्वारा हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट में देश के करीब दो हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करती है। इसके अलावा सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें