फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव रामपुरजंगी के समीप ओवरटेक करते तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक सतनाम सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी करनपुर की मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बलजीत सिंह निवासी गांव करनपुर ने बताया कि वह और उसके चाचा का लड़का सतनाम सिंह बद्दी हिमाचल प्रदेश में स्थित कंपनी में रात 11 बजे से सुबह सात बजे की शिफ्ट में काम करते हैं। 14 अक्तूबर को वह और सतनाम बाइक पर ड्यूटी के लिए निकले। बलजीत सिंह ने बताया कि बाइक वह चला रहा था जबकि सतनाम सिंह उसके पीछे बाइक पर बैठा था। रात करीब सवा 10 बजे वह गुरुद्वारा गांव रामपुर जंगी के पास मेन हाईवे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए सामने से आती हुई उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क के किनारे गिर गया जबकि सतनाम सिंह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों सहित वह घायल सतनाम सिंह को सीएचसी नानकपुर पर ले गए। वहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल सतनाम सिंह को पंचकूला सेक्टर-6 रेफर कर दिया जहां डाॅक्टराें ने सतनाम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें