फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार में चलने वाल टिप्पर चालक काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से चला रहा था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। पुलिस ने तेज गति और लापरवाही से टिप्पर चलाने के आरोप में एक चालक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गणेश गिरी पुत्र नंदलाल निवासी गांव बटवाल, थाना रायपुररानी, जिला पंचकूला के रूप में हुई है।
एफआईआर के अनुसार थाना रायपुररानी की पुलिस टीम गश्त और अपराध जांच के सिलसिले में ताज पैलेस के नजदीक मौजूद थी। दोपहर करीब 12:05 बजे भूरेवाला की ओर से एक टिप्पर तेज रफ्तार और लापरवाही से रायपुररानी की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस को आशंका हुई कि चालक की इस हरकत से सड़क पर चल रहे लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिप्पर को रुकवाया। पूछताछ के दौरान चालक तेज गति से वाहन चलाने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर स्वयं व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें