फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक साहिल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने बस नंबर एचआर 37डी-5115 के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने दोस्त साहिल के साथ मोटरसाइकिल पर गांव ककराली से फतेहगढ़ जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही बस के चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए अचानक दिशा बदल दी। इस दौरान बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल टकरा गई और दोनों घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया गया। साहिल की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें