फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दक्षिण भारत यात्रा के लिए 28 जुलाई को चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
12 रात और 13 दिन की यात्रा के लिए ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के लिए 28 जुलाई को स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। 12 रात और 13 दिन की यात्रा के लिए यह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट भी शामिल हैं। नौ अगस्त को यह ट्रेन वापसी करेगी। इसमें स्लीपर क्लास का किराया 30,135, थर्ड एसी 43,370, सेकेंड एसी के लिए 57470 प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है।
विज्ञापन


टूर पैकेज में क्या सुविधा मिलेगी
कंफर्म ट्रेन टिकट के साथ चाय-नाश्ता, भोजन, डबल, ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर पैकेज में यात्रियों को शाकाहारी सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना व रात का भोजन दिया जाएगा। ठहरने के लिए नॉन एसी धर्मशाला की व्यवस्था की गई है। हाउस किपिंग, सुरक्षा, और पैरामेडिकल स्टाफ और दवाओं की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


इन मंदिरों के दर्शन कराएंगे
यात्रा के दौरान तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें