फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रामलला के दर्शन के लिए चंडीगढ़ से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, भक्तों की मांग पर जल्द जारी होगा शेड्यूल

Thu, 25 Jan 2024 04:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

चंडीगढ़ और अंबाला से अयोध्या के लिए 200 से ज्यादा लोग स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए अपने पत्र के जरिए सुझाव दे चुके हैं। इसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने 29 जनवरी, 5 फरवरी, 7 फरवरी व 12 फरवरी को ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब रामलला का दरबार आम भक्तों के लिए खुल गया है। रामलला का दर्शन करने के लिए रामभक्त किस कदर बेताब हैं, इसका अंदाजा रेलवे के अंबाला मंडल में आने वाले पत्रों से लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ और अंबाला से अयोध्या के लिए 200 से ज्यादा लोग स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए अपने पत्र के जरिए सुझाव दे चुके हैं। इसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने 29 जनवरी, 5 फरवरी, 7 फरवरी व 12 फरवरी को ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। फिलहाल अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए जल्द ही कार्यक्रम में बदलाव के बाद ट्रेन निर्धारित स्थलों से चलाई जाएगी। यह जानकारी रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी।

ये है ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहली ट्रेन 29 जनवरी को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से रफ्तार भरनी है। उक्त स्टेशन से यह ट्रेन 6 बजे तो ऊना से 6:50 पर श्रद्धालुओं के लेकर आगे चलनी है। वापसी में यह ट्रेन 31 जनवरी को श्रद्धालुओं के लेकर यहां पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी ट्रेन की सुविधा रामलला दर्शन के लिए 5 फरवरी को लेकर राम भक्तों को लेकर जाएगी। ट्रेन नंबर 04534 ऊना रेलवे स्टेशन से ही चलेगी और रोज यह 06:50 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। वापसी में ट्रेन सात फरवरी को वहां से लौटेगी। तीसरी ट्रेन सात फरवरी को अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3:50 बजे चलेगी और ऊना रेलवे स्टेशन से 04:14 बजे आगे बढ़ेगी। यह ट्रेन नौ फरवरी को अयोध्या से वापसी करेगी।
विज्ञापन


सात फरवरी की समय सारिणी
यह ट्रेन सात फरवरी की शाम 6: 43 अंब अंदौरा से चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से अयोध्या के लिए 6:55 बजे रवाना होगी। रात को 7: 40 पर अंबाला पहुंचेगी। जहां से 7:45 पर आगे के लिए रवाना होगी। रात को साढ़े नौ बजे ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां दस मिनट की ठहराव के बाद 9 : 40 पर ट्रेन रवाना होगी। रात को 12: 47 पर ट्रेन मुरादाबाद पहुंचेगी। जहां से रात 12: 55 पर आगे बढ़कर आलमनगर, लखनऊ होते हुए सुबह 9: 25 मिनट पर ट्रेन अयोध्या नगरी पहुंचेगी। वहीं वापसी में नौ फरवरी को ट्रेन अयोध्या से 11: 45 पर चलेगी। लखनऊ, मुदारादाबाद, सहारनपुर, अंबाला होते ही सुबह चंडीगढ़ पहुंचेगी।


अयोध्या के लिए यात्रियों की काफी डिमांड आ रही है। चंडीगढ़ और अंबाला से भी स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग है। फिलहाल अंब अंदौरा से वाया चंडीगढ़ होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। -मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें