पंचकूला। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए वादी हेल्पलाइन नंबर 0172-2585566 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के कार्यालय से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश यादव ने बताया कि संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यदि अपने मामलों को विशेष लोक अदालत के समक्ष तय करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सुलह से पूर्व बैठकें भी ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इस उद्देश्य के लिए उन पक्षों को नोटिस जारी कर सूचित किया जाएगा। वर्चुअल और हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-लोक अदालत बैठकों के लिए उचित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।