फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व पर स्पेशल सुविधा: चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए दो और वाराणसी के लिए दौड़ेगी एक स्पेशल ट्रेन

Thu, 23 Oct 2025 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जाएगी। वाराणसी से इस स्पेशल ट्रेन-04228 का संचालन 25 अक्तूबर को दोपहर 2:50 बजे होगा जो 26 अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा समेत त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन किया हैं। ट्रेनें वीरवार, शुक्रवार और रविवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलेंगी। 

विज्ञापन


अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर-04229 का संचालन 22 अक्तूबर को लखनऊ से रात 9 बजे होगा जो अगले दिन सुबह 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी जबकि ट्रेन
नंबर- 04230 का संचालन चंडीगढ़ से 23 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे किया जाएगा जो रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका किराया 1310 रुपये है।

वहीं, दूसरी ट्रेन चंडीगढ़ से 24 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी जबकि ट्रेन नंबर-04231 लखनऊ से 23 अक्तूबर को रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे अंबाला कैंट और 8 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दोनों विशेष ट्रेनों का ठहराव बीच रास्ते अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली रेलवे स्टेशनों पर दिया जाएगा।

26 अक्तूबर से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जाएगी। वाराणसी से इस स्पेशल ट्रेन-04228 का संचालन 25 अक्तूबर को दोपहर 2:50 बजे होगा जो 26 अगले दिन सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी। रास्ते में प्रतापगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर, अंबाला कैंट स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इस गाड़ी में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी समेत कुल 22 कोच रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिल सके। वहीं, ट्रेन नंबर-04228 चंडीगढ़ से 26 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे रवाना होगी जो रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से पटना के लिए विकल्प

स्पेशल ट्रेन में चंडीगढ़ से पटना स्पेशल (04504) को सितंबर में बहाल किया गया था। यह ट्रेन रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करती है और दूसरे दिन रात 9:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। वहीं, दूसरी ट्रेन चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल (03312) भी शुरू की गई है जो चंडीगढ़ से सुबह 6:00 बजे चलकर अगले दिन धनबाद पहुंचती है।

बिहार के लोगों के लिए अंबाला से ट्रेनों का विकल्प

-04602 फिरोजपुर कैट से पटना जंक्शन तक 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। ये ट्रेन शाम 7:50 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में 04601 पटना से फिरोजपुर कैंट तक 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर वीरवार को चलेगी। ये ट्रेन अंबाला शाम 7:20 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

-04656 लुधियाना से सुपौल जंक्शन तक 22 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04655 सुपौल जंक्शन से लुधियाना तक 23 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी। ये पूरी ट्रेन सामान्य डिब्बों वाली होगी।
-04658 लुधियाना से कटिहार 22 अक्तूबर से चलेगी। 1:45 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 04657 कटिहार से लुधियाना के लिए 24 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी।
- 04660 लुधियाना से कटिहार 23 अक्तूबर से चलेगी। ये ट्रेन शाम 6:50 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में 04659 कटिहार से लुधियाना के लिए 25 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में दोपहर 2:15 बजे पहुंचेगी
-गाड़ी संख्या 04664 लुधियाना से पटना जंक्शन के लिए 24 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में रात 10:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04663 पटना से लुधियाना के लिए 26 अक्तूबर को चलेगी। अंबाला में रात 2:05 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें