फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर, पटियाला, जालंधर की सरकारी इमारतों में दिव्यांगों को विशेष सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अमृतसर, पटियाला और जालंधर जिलों की 77 सरकारी इमारतों में दिव्यांगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए 30.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इमारतों में सीढ़ियां और रैंप, कॉरिडोर, एंट्री गेट, इमरजेंसी निकास, पार्किंग के साथ-साथ आंतरिक और बाहरी सुविधाएं जैसे साइनेज, अलार्म सिस्टम और दिव्यांगजनों के लिए विशेष टॉयलेट्स आदि नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इन इमारतों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लुधियाना पहला शहर था, जिसे भारत सरकार ने दिव्यांगों को सुविधाएं देने के लिए चुना था। उन्होंने बताया कि इन इमारतों में सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य सरकार के बजट से पंजाब के बाकी शहरों का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें