फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इमरजेंसी के लिए सीनियर सिटीजंस को देंगे स्पेशल कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीनियर सिटीजन और उद्यमी अशोक भंडारी नादिर का कहना है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति के निपटने के लिए पंचकूला के सीनियर सिटीजंस को स्पेशल कार्ड देंगे। उन्होंने सेक्टर-7 में लगाए ऑक्सीजन लंगर के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि होने वाली घटनाओं के बाद उनकी टीम ने निर्णय लिया है कि सीनियर सिटीजंस की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद उनको इमरजेंसी के लिए स्पेशल कार्ड इश्यू किए जाएंगे। इसमें पंचकूला के इमरजेंसी नंबर भी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मांग पुलिस और प्रशासन से भी की गई है। पंचकूला की आबादी में पंद्रह फीसदी से ज्यादा सीनियर सिटीजंस हैं। इनमें से काफी ऐसे हैं जिनके बच्चे बाहर रहते हैं। हाल ही में देखा गया है कि अपराधी ऐसे ही सीनियर सिटीजंस को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसी स्थिति में उनका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। इसके अंतर्गत पुलिस से निवेदन किया गया है कि सीनियर सिटीजंस के लिए एक स्पेशल स्क्वायड बनाया जाए। अशोक भंडारी ने कहा कि सीनियर सिटीजंस काउंसिल सेक्टर-15 में सीनियर सिटीजंस को कंप्यूटर सिखाया जाएगा। इसके अलावा अशोक नादिर ने आक्सीजन के पौधे देने की योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें