फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी स्कूलों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के सरकारी स्कूलों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूल भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे भविष्य में स्कूलों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सौर ऊर्जा से संचालित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसपी) ने इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम समन्वयकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। योजना के तहत स्कूलों की छतों की क्षमता और उपयुक्तता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित जानकारी पीएम सूर्य घर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। जिला स्तर पर उप-मंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता की टीम स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
जिला परियोजना अधिकारी जोगिंदर लाठर ने बताया कि इस पहल से सरकारी स्कूलों के बिजली खर्च में कमी आएगी और विद्यार्थियों को नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। वर्तमान में जिले के कुछ स्कूलों में सौर ऊर्जा संयंत्र पहले से स्थापित हैं, जबकि अन्य स्कूलों के लिए मांग भेजने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक सरकारी स्कूल परिसरों को सौर ऊर्जा आधारित मॉडल में विकसित करना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा बचत को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर योजना की खास बातें
करीब 300 स्कूलों में सोलर पैनल लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा।
10 वर्ग मीटर छाया-मुक्त छत पर 1 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जा सकता है।
स्कूल भवन की उपलब्ध छत और संभावित क्षमता का तकनीकी आकलन किया जाएगा।
5 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल स्थापित करने की योजना है।
सभी आंकड़े पीएम सूर्य घर पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें