पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 28987 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें 17100 मीट्रिक टन हैफेड, 11887 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहासिंग द्वारा खरीदी गई है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि खरीफ सीजन 2021-22 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 1727 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 327 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा और 1400 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 17110 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 8060 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा व 9050 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 10150 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 3500 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा तथा 6650 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीद की गई है।